***कल-आज-कल का इतिहास 24 अप्रेल का भविष्यवाणी,भविष्यफल***

 कल-आज-कल का इतिहास, भविष्य वाड़ी, भविष्यफल और स्वस्थ के बारै मे बतला रहे है गुरुजीसत्यवादी श्रीरामधुन :- 
आज 24 अप्रेल के दिन जो घटनाएं घटी है वे इस प्रकार से है :-
भारत में हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। इस दिन 24 अप्रैल 1993 को संविधान लागू हुआ था। 2010 में पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया था। संविधान में एक नया भाग IX को "पंचायत" शीर्षक से अनुच्छेद 243 से 243 (O) में 73वें संशोधन अधिनियम को दरकिनार करते हुए जोड़ा गया और पंचायतों के कार्यों के भीतर 29 विषयों वाली एक नई ग्यारहवीं अनुसूची भी जोड़ी गई।

24 अप्रैल: सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन क्रिकेट के भगवान ने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में एक मिसाल कायम की है जिसे दुनिया के सभी लोग प्यार करते थे। वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं और उन्हें मास्टर ब्लास्टर, लिटिल मास्टर आदि के रूप में भी जाना जाता है।
(1) पोलैंड की सेना ने 1920 में जो प्रेम पर हमला किया था
(2) 1929 में भारतीय फिल्म अभिनेत्री शम्मी का जन्म हुआ था
(3) 1956 में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और गायिका तीजन बाई का जन्म हुआ था
(4) विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले देश के महान क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म सन 1973 में हुआ था
(5) सन 1944 में हिंदी के समाचार पत्र दैनिक आज के संस्थापक शिव प्रसाद गुप्त का निधन हुआ था
(6) हिंदी कवि कवि रामधारी सिंह दिनकर का 1974 में निधन हुआ था
(7) भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जामिनी राय का 1972 में निधन हुआ था
(8) 2011 में आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन हुआ था
(9) प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता अन्ना साहब पोपट कर का 1960 में निधन हुआ था
10) आज मानव एकता दिवस है
विश्वव्यापी भविष्यफल
आज का दिन प्रेमीयुगल के लिऐ लाभदायक  है । आज के दिन अपने प्रेम इज़हार करने का मौका प्रदान करता है । इस दिन उनका यह इज़हार उनके प्रेमबंधन ताउम्र चलेगा इस बात का आश्वासन प्रदान करता हे ।
गणेश भगवान की सेवा- पूजापाठ करने से आपका मनोबल बढ़ेगा ।
आज का जन्म लिए बालक-बालिका का भविष्यफल जाने.  
   आज 24 तारीख है अर्थात 6 अंक है उसका भविष्य फल जानिऐ ।

मूलांक 6

मूलांक 6: Birth Date Number 6 Numerology

आप में से अधिकांश लोगों को मूलांक के बारे में पता ही होगा अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं- जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 6.15 या 24 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 6 होगा। यदि आपका या आपके किसी जानने वाले का जन्म किसी भी माह की 6.15 या 24 तारीख को हुआ है तो आपको हमारा यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए!

तो आइए चर्चा करते हैं मूलांक 6 के बारे में। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है जो प्रेम एवं शान्ति का प्रतीक है। अत: मूलांक 6 वाले व्यक्ति सुगठित शरीर वाले होते हैं। ये देखने में सुंदर एवं प्रभावशाली होते हैं। मूलांक ६ वाली स्त्रियां बहुत सुंदर होती हैं। इन्हें बुढ़ापा देर से आता है। ये कलाप्रेमी होते हैं और इनमें सौंदर्य के प्रति आकर्षण होता है। इनमें सुरुचिपूर्ण एवं सलीकेदार कपड़े पहनने एवं बन-ठनकर रहने की प्रवृत्ति गहरी होती है। भौतिक सुखों में पूर्णतः आस्था रखते हुए ऐसे व्यक्ति जीवन का सही आनंद उठाते हैं। फ़िल्म अभिनेता अनिल कपूर की उम्र को देखकर उनकी वास्तविक उम्र का अंदाजा नहीं होता। उनका मूलांक ६ ही है। ये विश्वसनीय तथा शांति प्रिय होते हैं। दलाई लामा जी का भी मूलांक ६ ही है। मूलांक ६ वाले दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान, हंसमुख होते हैं। दूसरों को सम्मोहित करने का गुण जितना मूलांक 6 में होता है, उतना अन्य किसी भी मूलांक में नहीं होता। ये सांसारिक होते हुए भी हृदय से उदार एवं नीतिज्ञ होते हैं।यदि इनके शिक्षा की बात की जाय तो उद्यम एवं प्रेरणा से ये उत्तम विद्या प्राप्त करते हैं। इनमें विचारों को कार्य रूप देने की क्षमाता अपेक्षाकृत कम होती है अत: ये कई बार शिक्षा में पिछड़ते हुए भी देखे गए हैं। लेकिन संगीत एवं चित्रकला में इनकी अच्छी रुचि होती है।

यदि इनके आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो इनकी आर्थिक स्थिति में एक रूपता नहीं रहती है। आय से अधिय व्यय होता रहता है। ये अपने प्रयास से ही धनी बनते हैं। धन सम्पत्ति को लेकर कुछ अदलती मामलों से भी रू ब रू होना पड़ सकता है।

यदि विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाय इस अंक से प्रभावित जातक विपरीत लिंगी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करने में ये दक्ष होते हैं। ये शीघ्र ही घुल-मिल जाने वाले होते हैं। ये रति क्रीड़ा में चतुर होते हैं। लेकिन जीवन में ऐसे पल भी आते हैं जब इन्हें विरह की अग्नि में जलना पड़ता है। आम तौर पर इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है। लेकिन जीवन साथी के साथ संदेहास्पद रिश्ता होने पर कभी-कभी वैवाहिक जीवन कष्टप्रद भी होता है।

यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 6 वाले कला, आभूषण या वस्त्रों के व्यापार व्यवसाय या इनसे जुडे कामों में मूलांक ६ वाले अच्छा कर सकते हैं। फ़िल्म, नाटक, रंगमंच, सोने चांदी हीरे आदि से संबंधित काम, खान-पान या होटल आदि से संबंधित काम इनके लिए शुभ रहते हैं।

यदि इनके स्वास्थ्य की बात की जाय तो मूलांक ६ वालों की शारीरिक शक्ति अच्छी होती है लेकिन आत्मिक शक्ति कम होती है अत: गला, नाक फ़ेफ़ड़े, छाती व गुप्त रोगों के होने की संभावना रहती है। इनके अलावा शुगर, शुक्राणु या हृदय से सम्बंधित रोग भी इन्हें परेशान कर सकते हैं।

आशा है मूलांक 6 वाले अपने बारे में इन तथ्यों को जानकर अनुकूल आचारण करेंगे और अपने जीवनपथ को सरल बनाकर जीवन का आनंद लेंगे।

गुरुजीसत्यवादी श्रीरामधुन




Comments

Popular posts from this blog

अच्छे समय की दस्तक

मेहर जाति व मेहरा जाति का इतिहास। श्रीरामधुन

बुध्द और बुध्दत्व !