कोई छुप गया है उसे ढ़ूढ़ कर लाना है- "श्रीरामधुन"

कोई छुप गया है उसे ढूंढ कर लाना है  -  आखिरकार वह है क्या  उसी के बारे मे बतला रहे है ,बूझ रहे है गुरुजीसत्यवादी श्रीरामधुन -
     दुनिथा भर उस चीज की कमी होती जा रही है । हम उसे जितना खोज रहे है वह हमसे दूर होता जा 
रहा है । या यूं कहा जाऐ कि वह धीरे धीरे लुफ्त होता जा रहा है । वह ऐसा गायब होते जा रहा है जेसे
मुठ्ठी मे बंद रेत की तरह फिसलते जा रहा है और मै ही क्या मेरे जैसे कई लोग है जो उसे खोजने मे अपनी पूरी जिंदगी तबाह कर ली है किन्तु खोज नही पा रहे है ।
     मुझे तो खोजते खोजते  लगभग
40 वर्ष पूरे हो गये है । मेरे जैसे और भी अनेको लोग खोज रहे है उन्हें भी खोजते खोचते  अनेको वर्ष लग गये है । क ई तो लोग इसे खोजते खोजते अल्लामियां को प्यारे हो गये । ऐसे दुर्लभ चीजो के दर्शन मात्र से समस्याओ का निराकरण हो जाता है । इतनी खोज बीन यदि भगवान की करते तो वह भी मिल जाता । यदि किसी चीज पर रिसर्च करते तो वह पूरी हो जाती है ।
    "आज जिसे हम खोज रहे है वो हमसे दूर होती जाती है और यदि
 हम उसको खोजना बंद कर देते है तो वह हमारे पीछे पीछे,हमारे आसपास,हमारे तरफ चारो तरफ अपने आप दृष्टिगोचर होने लगती है  ।" कहावत भी लागू नही होती है। वह ऐसी कौन सी चीज है ? जो
इतनी अजायाब है ? जिसके लिऐ इतनी मेहनत करनी पड़ रही है और
वह मिल नही रही है । अब तो उसे खोज करना ही बंद कर देना चाहिए
किंतु ऐसा हो नही सकता । जब तक मै खोज नही लेता मै उसका पीछा नही छोड़ने वाला हूं । भले ही
वह मुझे नही मिल रहा है लेकिन मै उसके नजदीक तक पहुंच चुका है बस कुछ ही दूरी है । जिसे हम खोज रहे है वह भी हमे खोज रहा है। बस दिखाई नही दे रहा है किंतु महसूस जरुर हो रहा है । मेरी यह खोज क्या अधूरी रह जाऐगी ? ऐसा हो नही सकता । 
      अब मै आमजनों से ही मेरा सवाल है कि वह कौन सी चीज है जो मुझे महसूस तो हो रही है पर दिखाई नही दे रही ? खोजने वाली चीज का नाम क्या है ? यह एक अनसुलझी पहेली बन गया है ?             ..  कृपया उस चीज का नाम सुलझाईऐ ? 
गुरुजीसत्यवादी श्रीरामधुन
लेखक-आलोचक-काउंसलर


Comments

Popular posts from this blog

अच्छे समय की दस्तक

मेहर जाति व मेहरा जाति का इतिहास। श्रीरामधुन

बुध्द और बुध्दत्व !