"वर्तमान समय बीता समय आनेवाला कल एक जैसा "

वर्तमान समय बीता कल आनेवाला
कल  सब एक समान है "
   मानो तो ठीक है ना मानो तो भी ठीक है । रोजाना सूर्योदय और चन्द्र की कलाऐ वही है । ठण्ड,गर्मी और बारिश का होना भी वही है । आसमान ,पृथ्वी ,हवा,अग्नि और जल का होना भी अपनी जगह सत्य है तो समय परिवर्तन कैसे हो सकता है ? सब अपनी अपनी गति से समयानुसार चल रहा है तो कौन कह सकता है कि यह परिवर्तन युग वर्ष चल रहा है । दुनियाभर मे सभी जीव-जन्तू अपना जीवनक्रम मे जन्म ले रहे और देय त्यागकर मृत्यु को वरण कर रहे है तो ऐसे मे हम कभी कल्पना भी नही कर सकते है कि समय परिवर्तन युग चल रहा 
है ? 
     "समय नही बदला बल्कि इंसान की इंसानियत बदली है "
दुनिया मे कुछ इंसान है जो समय को चैलेंज कर लोगो को भ्रमित कर रहे है ।  ऐसे लोगो को आप क्या कहेगे ? इनको क्या नाम देगें ? ये सब के सब मनावता के दुश्मन है ।जिन्हौने लोगो का सोचने की शक्ति पर कुठाराघात किया है और एक नया इतिहास बनाने के लिऐ दूसरो का इस्तेमाल किया है यह बिल्कुल भी ठीक नही है जबकि उन्है मालुम है कि इतिहास अपने आपको दोहराते हुए उन्ही के सम्मुख आने वाला है । आज हम जिसके बारे बुरा सोचते है आने वाले समय मे वही लोग हमारे बारे मे बुरा सोचेगा,
बोलेगा । जब यह सर्वविदित है तो हम सब को बुरा सोचना बंद कर देना चाहिए ।और सभी के बारे अच्छा सोचे तो सबकी भलाई के साथ साथ हमारी भी भलाई होगी ।
       "प्रभु मुझे हर एक बुरे काम से छुडाएगा " (2:तीगु4: 18 )
ऐसी भावना के साथ सकारात्मक
कार्य करेगें तो सफलता जरुर मिलेगी । 
आज मन के भाव मे बदलाव आया है इसे नियंत्रित करने की जरूरत है 
समय तो अपनी धूरी पर चल रहा है
किंतु इसांनो की सोच भी बदलाव आया है । आज रिस्तो का महत्व समाप्त हो गया है । किसी पर भी विश्वास नही है । हर इंसान पैसो के पीछे भाग रहा है । जब इतिहास का अध्ययन करते है तो सब कुछ वैसा ही चल रहा है जो इतिहास मे दर्ज है और आगे भी चलता रहेगा । आज हर आदमी परेशान है जिसका कारण वह स्वयं है । इसका मूल मंत्र यह है कि हम नियमपूर्वक कार्य करेगें तो सफलता देरी से जरुर मिलेगी लेकिन मिलेगी जरूर ।
गुरूजीसत्यवादी श्रीरामधुन
लेखक-आलोचक-काउसंलर

Comments

Popular posts from this blog

अच्छे समय की दस्तक

मेहर जाति व मेहरा जाति का इतिहास। श्रीरामधुन

बुध्द और बुध्दत्व !